Aaj ka Rashifal 01 July 2022: जानें आपके लिए कैसा रहेगा माह का पहला दिन, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Aaj ka Rashifal 01 July 2022: कन्या व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। यहां पढ़ें 01 जुलाई 2022 का राशिफल।

 राशिफल, aaj ka rashifal
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • मसूर का दान करें कर्क राशि के जातक।
  • जॉब में उन्नति से कन्या राशि वालों को होगी प्रसन्नता।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

01 जुलाई 2022 का राशिफल: आज पुष्य नक्षत्र है। चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क,तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

ये भी पढ़ें: जुलाई से लग जाएगा सावन, देखें कब हैं देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, प्रदोष, शिवरात्रि के व्रत

पढ़ें 01 जुलाई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा चतुर्थ,द्वादश गुरु व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल व चन्द्रमा जमीन क्रय करने के लिए शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन  चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में दिवस को शुभ बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से दूसरे सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-
द्वादश चन्द्रमा पॉलिटिक्स में लाभ दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आज सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का एकादश भाव मे  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व चावल दही का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
एकादश भाव में चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल-
चन्द्रमा नवम व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

ये भी पढ़ें: व्रत-त्योहार से भरा है जुलाई महीना, जानें किस दिन कौन सी पूजा और व्रत-त्योहार

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व सूर्य एकादश भाव में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।ला ल व नीला रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा सप्तम भाव में व सूर्य इस राशि से खष्ठम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज इस राशि से द्वादश शनि, चतुर्थ सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। पंचम चन्द्रमा  से नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। 
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर