आज का राशिफल 04 फरवरी 2021: आज शनि व गुरु एक साथ मकर राशि में है, छात्रों को होगा फायदा

आज का राशिफल 04 फरवरी 2021: आज सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र है। चन्द्रमा तुला राशि में है। शनि व गुरु एक साथ मकर राशि में है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 
मुख्य बातें
  • आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कन्या व मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र होंगे सफल।
  • सिंह के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

आज का राशिफल 04 फरवरी 2021: आज सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र है। चन्द्रमा तुला राशि में है। शनि व गुरु एक साथ मकर राशि में है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज आपका मन कुछ अशांत सा रह सकता है। धार्मिक कार्यों व आध्यात्म में मन लगाएं। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

वृष- आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब से सम्बंधित कई रुके कार्यों को सफल बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

मिथुन- व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब के सम्बन्ध में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। बुध व चन्द्रमा का गोचर लाभ देगा। श्री विष्णु जी की उपासना करते रहें।

कर्क- आज जॉब में अपने कार्य को लेकर उत्साहित व प्रसन्न रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफलता प्राप्त होगा।
सिंह- सूर्य व चन्द्रमा आज आपको जॉब में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कन्या- आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व बुध धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। जॉब में नवीन पद की प्राप्ति सम्भव है। हरा रंग शुभ है।

तुला- स्वास्थ्य सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज पिता का आशीर्वाद आपको आशावादी बनाएगा। व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य पूर्ति हेतु यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- आज गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। सुखद यात्रा के संकेत हैं।

धनु- आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
मकर-आज का दिन थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। धन आगमन के संकेत  हैं। तिल का दान करें।

कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। आर्थिक सुख से मन हर्षित रहेगा। अन्न  दान करें।

मीन-  व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज हेल्थ से खुश रह सकते हैं। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर