आज का राशिफल 07 अक्टूबर 2020: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल 07 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है। रोहिणी नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Aaj Ka Rashifal 07 October
Aaj Ka Rashifal 07 October 
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा।
  • मकर व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व वृश्चिक राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।

आज का राशिफल 07 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है। रोहिणी नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। मकर व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व वृश्चिक राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

मेष राशिफल - व्यवसाय सफल रहेगा व धन का आगमन होगा। मंगल व चन्द्र गोचर आत्मबल को बढ़ाते हुए आपकी सभी योजनाएं सफल करेंगे। रुका कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

वृष राशिफल- आज आप प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। वाहन क्रय करने की प्लानिंग कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल- आज जॉब में उच्चाधिकारी से तनाव संभावित है। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोगों को लाभ होगा। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल- जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है। शिव उपासना करें। छात्र लाभान्वित होंगे।          

सिंह राशिफल- सूर्य व चन्द्रमा का गोचर अनुकूल व शुभ फल प्रदान करने वाला है। शुक्र व्यवसाय में वृद्धि करेगा। आईटी व मैनेजमेंट सेक्टर से सम्बद्ध लोग नए जॉब की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। 

कन्या राशिफल- बुध व चन्द्रमा किसी रुके सरकारी कार्य को सकुशल पूर्ण कराएगा। मित्रों से लाभ होगा।आज धार्मिक कार्य कर सकते हैं।आज व्यवसाय में चन्द्र व शनि गोचर लाभ देंगे। हरा रंग शुभ है।

तुला राशिफल- आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रगति देंगे। व्यवसाय में किसी विवाद की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल- छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव होगा। धार्मिक क्रिया कलापों में वृद्धि होगी। पीला रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल-  कम्प्यूटर व लोहे से जुड़े लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

मकर राशिफल- शनि व चन्द्रमा न्यायिक कार्यों में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्य अनुकूल हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल- आज शनि व शुक्र गोचर व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी विशेष कार्य की पूर्ति हेतु मित्रों से सहयोग मिल सकता है। नीला रंग शुभ है।

मीन राशिफल-  छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर