आज का राशिफल 08 मई 2021: मिथुन व मकर राशि के लोग राजनीति में पाएंगे सफलता, तिल का करें दान

08 मई 2021 का राशिफल। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि में है। शनि मकर राशि में है। शुक्र अब वृष में आ चुके हैं।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ मीन को सबसे ज्यादा मिलेगा।
  • आज वृष व कुम्भ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा।
  • मिथुन व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

08 मई 2021 का राशिफल। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि में है। शनि मकर राशि में है। शुक्र अब वृष में आ चुके हैं। आज चन्द्रमा व गुरु मीन राशि में गजकेसरी योग बनाएंगे। ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मीन को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा।मेष व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज धार्मिक अनुष्ठान का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।
वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर की अनुकूलता  के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।
मिथुन- व्यवसाय में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से जॉब में लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। बुध से स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।
कर्क- जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता व बड़ी बहन का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।
सिंह- जॉब में कुछ नए  प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
कन्या- व्यवसाय में  रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
तुला- आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
वृश्चिक- मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट व बैंकिंग जॉब में सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 
धनु- मंगल व चन्द्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। नीला रंग शुभ है।
मकर- जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शनि गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।
कुंभ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का द्वादश गोचर आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के मेष गोचर से लाभ मिल सकता है। बैगनी रंग शुभ है।
मीन- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि मे गजकेसरी योग बना रहा है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर