Aaj ka Rashifal 08 May 2022: सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 08 May 2022: आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यहां देखें 08 मई का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 08 May 2022
Aaj ka Rashifal 08 May 2022 
मुख्य बातें
  • आज वृष व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे।
  • कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • गुरु अब मीन व सूर्य मेष राशि में ही हैं

08 मई 2022 का राशिफल: आज  चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि में है। गुरु अब मीन व सूर्य मेष राशि में ही हैं । शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ सिंह व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल --        

पढ़ें अपना 08 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-
आज गृह निर्माण में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। कोई रूका सरकारी कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।    

2. वृष राशिफल-  
गुरु के मीन व चन्द्रमा के तृतीय गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।      

3. मिथुन राशिफल-
टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में उन्नति संभावित है।शुक्र व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।                        

Also Readजानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

4. कर्क राशिफल-
गुरु भाग्यभाव में हैं।आज राशि स्वामी चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।लाल व सफेद रंग शुभ है।                    

5. सिंह राशिफल-
आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे।धन आगमन होगा।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।जॉब में अपने कार्यों पर ध्यान दें।                      
6. कन्या राशिफल
राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा।शुक्र व गुरु शुभ  गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।मूंग व गुड़ का दान करें।                      

7.तुला राशिफल-
आज चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में शुभ है लेकिन शनि स्वास्थ्य  में थोड़े तनाव की स्थिति दे सकते हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाये।                  

8. वृश्चिक राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि से नवम व गुरु का पँचम गोचर टीचिंग व आईटी जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा।लाल व पीला रंग शुभ हैै।      

9.धनु राशिफल-
चन्द्रमा का कर्क व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है। गुरु व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।            

10. मकर राशिफल-
शनि का इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। मेष का सूर्य पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।सफेद व लाल रंग शुभ है।।    

11. कुंभ राशिफल-
गुरु का द्वितीय गोचर व चन्द्रमा का खष्ठम प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।सफेद व पीला रंग शुभ है।        

12. मीन राशिफल-
शनि का द्वादश व  गुरु का इस राशि में  प्रभाव शुभ है।चन्द्रमा का पँचम में गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है।बुध व शुक्र मंगलकारी है।छात्र  सफलता की प्राप्ति करेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर