आज का राशिफल 1 मई 2021: मकर के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, कुम्भ राशि को राजनीति में मिलेगी सफलता

1 मई 2021 का राशिफल: धनु का स्वामी गुरु होता है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। धनु में चन्द्रमा का लाभ धनु व कर्क राशि के जातकों को मिलेगा। जानिए राशि भविष्य के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 1 May 2021
राशिफल, aaj ka rashifal 1 May 2021 
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है।
  • धनु का स्वामी गुरु होता है।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

1 मई 2021 का राशिफल:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। धनु का स्वामी गुरु होता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। धनु में चन्द्रमा का लाभ धनु व कर्क राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 1 मई का राशिफल:

मेष- आज स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। राशि स्वामी मंगल व चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।सफेद रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृष-  शनि व चन्द्र गोचर के कारण बिजनेसमें में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज राजनीति में सफल रहेंगे।जॉब वालों के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।तुला व कुम्भ राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है

कर्क- आर्थिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु व मीन राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे लेकिन जॉब में प्रोमोशन की योजना भी बनेगी। लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व शनि जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में कर्क या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- शिक्षा में सफल रहेंगे। में किसी नए उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह होगा। सफेद रंग शुभ है।मसूर का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

धनु-  बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी ।जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- रुके कार्यों की पूर्णता में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नया कार्य प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- इस राशि का गुरु व धनु का चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है ।बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

मीन-  व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर