आज का राशिफल 10 जून 2021: मेष व कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की करेंगे प्राप्ति, जानिए हर राशि का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 June 2021: राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj ka Rashifal 10th June 2021 in Hindi |
आज का राशिफल 10 जून 2021 
मुख्य बातें
  • गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है।
  • शुक्र मिथुन में गोचर कर रहे हैं।
  • कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 10 June 2021:  आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।रोहिणी नक्षत्र है व सूर्योदय के समय चन्द्रमा व सूर्य वृष राशि में हैं। सूर्य,बुध,चन्द्रमा व राहु एक साथ वृष में हैं।गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है।

शुक्र मिथुन में गोचर कर रहे हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मिथुन व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज मेष व कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल : :

मेष :  आज जॉब से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष : आपको आज व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज क्रोध से बचना होगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मिथुन : आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नई कार्य योजना सफल हो सकती है।आसमानी रंग शुभ है। आज असत्य से बचें। गेंहू का दान करें।

कर्क : जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज परिवार से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला रंग शुभ है।

सिंह :  व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।पीला रंग शुभ है।आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।गाय को पालक खिलाएं।

कन्या :  आज का दिन जॉब में सफलता का है।बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।श्री गणेश उपासना करें।

तुला : आज गृह कार्य सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।उड़द का दान करें।

वृश्चिक : आज जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। स्वास्थ्य से सुख सम्भव है। 

धनु : आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें।तिल का दान करें।नारंगी रंग शुभ है।

मकर : छात्र अपने कॅरियर को नई सकारात्मक दिशा देंगे। व्यवसाय में शुभ लाभ है। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुम्भ : व्यवसाय में सफलता है।परिवार में आर्थिक प्रगति से सुख मिलेगा।नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है।चावल का दान करें।

मीन :आज व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। बैंकिंग व आईटी कॅरियर से जुड़े लोग जॉब को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर