राशिफल 11 July: कन्या वालों की लव लाइफ में रहेगा तनाव, तुला राशि वालों का रुका काम होगा पूरा

राशिफल, 11 July 2020: जॉब को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे कर्क राशि के लोग। कन्या राशि वालों के प्रेम में आज तनाव हो सकता है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 11 July, 2020
राशिफल Aaj ka rashifal 11 July, 2020 
मुख्य बातें
  • मकर राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है
  • हनुमान जी की पूजा करते रहें कन्या राशि के जातक
  • अरण्यकाण्ड का पाठ करें मीन राशि वाले

आज का राशिफल 11 जुलाई: आज 11 जुलाई है। आज चन्द्रमा मीन राशि में है। अभी सूर्य मिथुन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। कन्या व तुला राशि के लोग व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। कर्क व धनु के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। वृश्चिक व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु व मकर राशि के जातक शनि की साढ़े साती में हैं इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 11 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत ही सफल राजनीतिज्ञ होते हैं। चन्द्र व मंगल गोचर के कारण जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। इस राशि का स्वामी शुक्र लव लाइफ को खुशहाल करेगा। धन का आगमन हो सकता है। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज भावुक निर्णय लेने से बचें। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन की माधुर्यता बनी रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। लाल रंग शुभ है। धन का व्यय होगा। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न दान करें। युवा प्यार को लेकर गम्भीर रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। छात्र उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें। गुड़ का दान करें। लव लाइफ में छोटी बातों को इग्नोर करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पीला रंग शुभ है। प्रेम में आज तनाव हो सकता है। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसर दे सकते हैं। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है जो आज आपको उमंगित करेगा। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। बजरंगबाण का पाठ करें। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभान्वित करेगा। आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है। तिल दान करें। युवा लव लाइफ का आनंद लेंगे।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज वाहन क्रय करने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। आज अविवाहित युवाओं को चन्द्रमा गोचर प्यार को विवाह में बदलने का लाभ प्रदान कर सकती हैं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब परिवर्तन में लाभ संभव है। संतान की शिक्षा संबंधित रुका कार्य पूर्ण होगा। आपकी गर्लफ्रेंड से जॉब में भी लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज युवा प्यार में सफल रहेंगे। जॉब में भी सफलता की प्राप्ति करेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: किसी नए व्यवसाय को लेकर सफलता मिलेगी। प्यार में क्रोध ना करें। पीला रंग शुभ है। किसी महिला मित्र से लाभ मिलेगा। चने की दाल दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर