आज का राशिफल 16 दिसंबर 2020: आज नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे धनु राशि के छात्र, जानिए कैसा रहेगा आज दिन

आज का राशिफल, 16 दिसंबर 2020: तुला व मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Horoscope daily astrology aaj ka rashifal 16 December 2020 today in Hindi
Aaj Ka Rashifal 16 December 2020 
मुख्य बातें
  • आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला व मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।
  • आज का दिन कई उपलब्धियां देगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा गुरु प्रधान धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज सूर्य व चन्द्रमा धनु मेंं  हैं। आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।  तुला व मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

पढ़ें अपना 16 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज का दिन कई उपलब्धियां देगा। व्यवसाय के लिए मंगल,बुध व चन्द्र गोचर अनुकूल  है। जॉब सम्बन्धित कोई विवाद अब समाप्त हो सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today:  आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। यात्रा सम्भव है।धन का व्यय  हो सकता है। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: बुध ,गुरु व चन्द्रमा अनुकूल है। आर्थिक लाभ होगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: आज जॉब में संघर्ष व व्यवसाय में सफलता है। धन का आगमन है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today:व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा जॉब में पद परिवर्तन करवा सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज जॉब में उतरदायित्व का परिवर्तन संभव है। शनि व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: गुरु ,मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा। सुन्दरकाण्ड  का पाठ करें।आज गुरु व चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में प्रसन्न्ता देगा। नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि व गुरु आज जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। वाणी के प्रति सचेत रहें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: शनि ,मंगल व चन्द्रमा अनुकूल हैं।आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। बजरंगबाण का पाठ करें । नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today:  धन आगमन के संकेत हैं।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। यात्रा के भी संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर