आज का राशिफल 17 मार्च 2021: कन्या राशि के छात्रों को आज मिलेगी सफलता, हनुमानबाहुक का पाठ करें कुंभ के जातक

आज का राशिफल, 17 मार्च 2021: तुला व कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल।

aaj ka rashifal 17 March 2021
aaj ka rashifal 17 March 2021 
मुख्य बातें
  • आज स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें वृष राशि के जातक।
  • कन्या राशि वालों का जॉब संबंधी कोई रुका काम पूर्ण होगा।
  • धनु राशि के जातकों के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु तथा शनि मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में अंगारक योग बनाते हुए गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 17 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के करियर में प्रोमोशन संभावित है। मिथुन राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: सन्तान की सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व फाइनेंशियल मैनेजमेंट में जॉब करने वाले जातक जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब संबंधी कोई रुका काम पूर्ण होगा। बुध,चन्द्रमा व शनि जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को बुध के द्रव्य पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज बिजनेस में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल, गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है लेकिन धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु की इस राशि मे उपस्थिति व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर