आज का राशिफल 18 जनवरी 2021: दो राशि के जातकों को हर काम में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 18 जनवरी 2021: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज रविवार का दिन। जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि का आज के लिए राशिफल।

आज का राशिफल Today Rashifal 18 January 2021
आज का राशिफल Today Rashifal 18 January 2021आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। शेष ग्रह पूर्ववत हैं। आज मकर व मीन के लोग व्यवसाय में अच्छे अवसरों की प्राप्ति करेंगे।  तुला व  
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय मीन राशि में हैं चन्द्रमा।
  • मेष और मीन राशि के जातकों को हर काम में मिलेगी सफलता।
  • सेहत के प्रति लापरवाही ना करें वृष व तुला राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे।कर्क व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। पढ़ें अपना 18 जनवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: छात्र प्रगति मार्ग पर हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है।जाँब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को  लाभान्वित करेंगे। शुक्र का प्रभाव बैंकिंग जाँब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: राजनीति से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जाँब में उन्नति होगी। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें।पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा का गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: शुक्र व शनि व्यवसाय में उन्नति देंगे। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: जाँब में मंगल व गुरु उन्नति की तरफ ले जा सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र व चन्द्र गोचर सफलता देगा। नारंगी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर की शुभता के कारण जाँब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।


  
10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: जाँब में प्रगति के संकेत हैं। व्यावसायिक लेन देन की त्रुटि आपको परेशान कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जाँब में सफलता का है। आर्थिक सुख के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज रुके कार्यों में प्रगति हो सकती है। जाँब में थोड़ा तनाव मिल सकता है। नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर