आज का राशिफल 2 मई 2021: तुला राशि के जातकों को मिलेंगे जॉब के नए अवसर, कन्या राशि के लिए व्यवसाय में प्रगति

2 मई 2021 का राशिफल: आज कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। जानिए राशि भविष्य के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 2 May 2021
राशिफल, aaj ka rashifal 2 May 2021 
मुख्य बातें
  • सिंह राशि के छात्रों को होगी नवीन अवसरों की प्राप्ति।
  • जॉब चेंज की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे तुला राशि के लोग।
  • इस समय शनि की मकर राशि में और गुरु की कुंभ राशि में उपस्थिति।

2 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है व चन्द्रमा धनु राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य मेष में है। आज तुला व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। तुला राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 2 मई का राशिफल:

मेष- आज जॉब संबंधित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष-  आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। क्रोध से बचना होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। तिल का दान करें।

मिथुन- आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज क्रोध व भावुकता से बचें। मसूर का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क- जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। सूर्य पूजा करें। पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। सन्तान के विवाह को लेकर प्रयासरत रहें।

कन्या- आज का दिन व्यवसायिक कार्यों में सफलता का है। आज पूजा पाठ में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञों से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब में तनाव रहेगा। तिल का दान करें।

वृश्चिक- आज व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। व्यवसाय में तनाव सम्भव है। उड़द का दान करें।

धनु-  आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। पीला रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

मकर- जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा रंग शुभ है। छात्र प्रोग्रेस करेंगे।

कुंभ- जॉब में संघर्ष के संकेत हैं। बिजनेस में प्रगति से सुख मिलेगा। नीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। तिल का दान करें।

मीन-  व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में दायित्व परिवर्तन का संकेत है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र अपने करियर को नई दिशा देंगे। नारंगी रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर