राशिफल, 20 July 2020: मेष राशि के छात्र रहेंगे सफल, तुला व कुम्भ के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति

आज का राशिफल, 20 July 2020: वृष राशि वालों के व्यवसाय में प्रगति के नए मार्ग बनेंगे। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 20 July, 2020
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 20 July, 2020 
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा व  शनि का गोचर मकर राशि को लाभान्वित करने जा रहे हैं।
  • तुला व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • कन्या व कुंभ राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

आज का राशिफल 20 जुलाई: आज ग्रहों के गोचर के अनुरूप आज चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं।दिन में 03:30 तक वहां रहेंगे फिर कर्क में जाएंगे।राहु भी वहीं है।सूर्य कर्क में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज चन्द्रमा व  शनि का गोचर मकर राशि को लाभान्वित करने जा रहे हैं। तुला व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व कुंभ राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 20 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आज संघर्ष रहेगा।पेपर वर्क में कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे।किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा।पीला रंग शुभ है।किसी गरीब  व्यक्ति को भोजन कराएं व वस्त्र दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:जॉब को नई दिशा देंगे।आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के बुने भविष्य के सपने फलीभूत होंगे।लाल रंग शुभ है।आज जॉब से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।विष्णु भगवान की पूजा करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:आज का दिन जॉब संबंधित कोई नया निर्णय लेने का है। बड़े भाई की सहायता से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब चेंज करने का विचार सही है।धन आगमन से खुश रहेंगे। मिथुन राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य पहले से थोड़ा खराब होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे।धन की प्राप्ति होगी। मित्रों से लाभ दर्शा रहा है।नारंगी रंग शुभ है।लाल फल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे।हनुमान चालीसा का 100 बार पाठ करें।हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज आपकी पूर्व की बनाई कोई विशेष कार्ययोजना सफल रहेगी। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।हरा रंग शुभ है।गो माता को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।लाल रंग शुभ है।धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर