आज का राशिफल 21 मार्च 2021: वृष व कन्या राशि को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल, 21 मार्च 2021: आज मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क और धनु राशि के लोग राजनीति की फील्ड में सफलता पाएंगे। पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj ka rashifal 21 March 2021, 21 मार्च का राशिफल
Aaj ka rashifal 21 March 2021, 20 मार्च का राशिफल 
मुख्य बातें
  • कर्क और धनु राशि के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में मिलेगी सफलता।
  • ग्रहों के गोचर के लाभान्वित होंगे वृष और कन्या राशि के लोग।
  • आज सेहत के प्रति सचेत रहें मकर राशि के जातक।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ  वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा।

मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व धनु राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 21 मार्च का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शनि,गुरु के मकर व चन्द्र के मिथुन गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। हेल्थ के प्रति लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज चन्द्रमा इसी राशि में है।जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। मकर व कुम्भ राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में रुके कार्यों की प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व मीडिया जॉब के जातक जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व बुध व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज कोई विशेष निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें।हरा रंग शुभ है।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर