आज का राशिफल, 21 अगस्त 2021: कैसा रहेगा शनिवार का दिन? तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

21th August 2021: शनिवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे।

aaj ka rashifal 20th August 2021, 21th August Horoscope in Hindi, rashifal today 2021, Rashifal in hindi, rashifal Times Now Navbharat, rashifal today in hindi,
21 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा शनिवार का दिन?  
मुख्य बातें
  • मेष राशि वाले जातकों के लिए लाल रंग इस दिन शुभ है।
  • मिथुन और तुला राशि के जातकों के व्यवसाय में तरक्की होगी।
  • कन्या राशि वाले जातक इस दिन बजरंगबली की उपासना करें।

21 August 2021 Rashifal: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य सिंह में तथा केतु वृश्चिक में है। आज चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में रहेंगे। आज तुला व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

1. मेष- आज मंगल व शुक्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जाॅब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शनि व चन्द्रमा का दशम शुभ रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष- आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन- चन्द्र व शनि का अष्टम व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जाॅब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क- चन्द्र का सप्तम व गुरु का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। जाॅब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के इस राशि में व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। माता का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या- मीडिया व आईटी जाॅब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। बजरंगबाण का 09 बार पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला- जाॅब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक- जाॅब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें। 

9. धनु- आज चन्द्र का इसी राशि से द्वितीय व सूर्य का भाग्य भाव में होना अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर- शनि व चन्द्रमा के इसी राशि में व गुरु के द्वितीय  गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। बैंकिंग व मीडिया जाॅब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व शनि का द्वादश  गोचर बिजनेस व जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व तेल का दान करें।

12. मीन- गुरु के द्वादश व चन्द्रमा के एकादश गोचर से व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जाॅब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। नारंगी व पीला रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
सुजीत जी महाराज

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर