आज का राशिफल 22 दिसंबर 2020: कर्क-सिंह राशि के छात्रों को नवीन अवसर तो वृष वाले रखें ख्याल, जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल, 22 दिसंबर 2020: कर्क राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 22 december 2020
aaj ka rashifal 22 december 2020  
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा गुरु प्रधान मीन राशि में है।
  • आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा गुरु प्रधान मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।  आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें अपना 22 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता देगा। मंगल व चन्द्र गोचर आज अनुकूल हैं। जांब में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today:  आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। आईटी व मैनेजमेंट जाँब के जातक प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today:  जाँब परिवर्तन का अनुकूल समय है,प्रयास करें।आज बुध व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today:  आज व्यवसाय में किसी नए कार्य के शुभारंभ की संभावना है।पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today:  चन्द्रमा व सूर्य फ़िल्म व मीडिया से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। रुके धन की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा धार्मिक यात्रा करवा सकता है।नीला रंग शुभ है।। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज यात्रा संभव है। शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। श्री सूक्त  का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करे। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। जाँब में किसी बात को लेकर विवाद होने के संकेत हैं।  

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि व इसमें स्थित गुरु व चंद्रमा का गोचर लाभप्रद व उन्नतिकारक है। धन का आगमन है। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए उन्नतिकारक है। व्यवसाय में संघर्ष का समय है।श्री सूक्त का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today:  चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।सफेद रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर