आज का राशिफल 22 जनवरी 2021: मेष व तुला राशि के लोगों को हर काम में मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 22 जनवरी 2021: मकर व कुम्भ राशि के छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के जातक सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन।

आज का राशिफल Today Rashifal 22 January, 2021
आज का राशिफल Today Rashifal 22 January, 2021 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय मेष राशि में हैं चन्द्रमा।
  • मेष व तुला राशि के जातकों को हर काम में मिलेगी सफलता।
  • कर्क व कुम्भ राशि के लोग सेहत के प्रति ना करें लापरवाही।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व भरणी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। पढ़ें अपना 22 जनवरी का राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आर्थिक लाभ रहेगा।श्री सूक्त का पाठ करें। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन राजनीति में सफलता का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व शुक्र व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर से राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शुक्र बैंकिंग जाँब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र का गोचर बैंकिंग व टीचिंग जॉब में लाभ दे सकता है।विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जाँब में चन्द्रमा व मंगल प्रोमोशन की तरफ ले जा सकते हैं। व्यवसाय में रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जाँब व व्यवसाय में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय में रुके हुए कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जाँब में सावधानी पूर्वक कार्य करने का है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य मिल सकता है। नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर