आज का राशिफल 22 नवंबर 2020: इन राशि के जातकों को होने वाला है लाभ, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2020: मेष व मकर के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन।

आज का राशिफल Today Rashifal, 22 November 2020
आज का राशिफल Today Rashifal, 22 November 2020 
मुख्य बातें
  • कन्या और धनु राशि के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
  • मेष व मकर के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता
  • मकर व मीन राशि के लोग होंगे लाभान्वित

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज धनिष्ठा नक्षत्र व कुम्भ राशि है। इस समय गुरु व शनि एक साथ मकर राशि में हैं।सूर्य वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व मीन राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मेष व मकर के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

मिथुन व कुम्भ राशि के जातक वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 22 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के लोग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। मेष व मीन राशि के जातकों से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।मिथुन व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज ग्रहों का गोचर आपको व्यवसाय में लाभ देगा । जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व नीला  रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: लंबी दूरी यात्रा करने  के पहले विचार करें। छात्र लाभान्वित होंगे। हेल्थ पर ध्यान दें। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र जॉब  में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।किसी मेष व धनु राशि के व्यक्ति से लाभ होगा।यात्रा में सावधानी बरतें। पिता का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। व्यवसाय में  सफलता से प्रसन्नता होगी। नीला रंग शुभ है। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: क्रोध से नुकसान संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।श्री सूक्त का पाठ करें।आज किसी मित्र के संग नई व्यावसायिक योजना बनाएँगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। आज व्यवसाय में संघर्ष है। आज आप विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। कर्क व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में नवीन पद की प्राप्ति हो सकती है।व्यवसाय में धन  आगमन के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है।मीन व सिंह राशि से लाभ होगा। कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।  कोई नया गृह निर्माण संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद लें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी।आज लंबी दूरी की यात्रा मत करें। सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई व गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। अन्न दान करें। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर