आज का राशिफल 22 सितंबर 2020: मेष और वृष राशि करें आज अन्न दान, राशिफल से जानें व्यवसाय में रहेंगे कितने सफल

आज का राशिफल, 22 सितंबर 2020: ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक व धनु राशि के जातकों को मिलेगा। मेष व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे...

 horoscope daily astrology prediction Aaj ka rashifal 22 September 2020 today
आज का राशिफल Today rashifal 22 September, 2020  
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक व धनु राशि के जातकों को मिलेगा।
  • मेष व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है। अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक व धनु राशि के जातकों को मिलेगा।

मेष व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 22 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  धन का व्यय धार्मिक अनुष्ठान में होगा। मंगल व चन्द्र गोचर आत्मबल को बढ़ाते हुए आपकी सभी योजनाएं सफल करेंगे।बड़े भाई की सहायता से कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है।अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। मकान क्रय करने की प्लानिंग कर सकते हैं।हरा रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। गेहूं का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय में तनाव संभावित है। कन्या व तुला राशि के व्यक्तियों से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर  तनाव रहेगा।किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी।नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।    

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  सूर्य व चन्द्रमा का गोचर लोकप्रियता में वृद्धि करेगा।आध्यात्म की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध वाणी से व चन्द्रमा मन से किसी कार्य को सकुशल पूर्ण कराएगा। मित्रों से लाभ होगा।आज धार्मिक कार्य कर सकते हैं।आज व्यवसाय में चन्द्र व शनि गोचर संघर्ष देंगे। नीला रंग शुभ है।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देंगे। परिवार में किसी विवाद की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव होगा।व्यवसाय में वृद्धि होगी।लाल रंग शुभ है।अन्न का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी तथा रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि न्याय का कारक ग्रह है। शनि व चन्द्रमा अनुकूल हैं।प्रत्येक कार्यों  में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज की आध्यात्मिक चेतना आपके प्रत्यय को विस्तार देगी। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी विशेष कार्य की पूर्ति हेतु मित्रों से सहयोग मिल सकता है। हरा रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी नए व्यवसाय की योजना बन सकती है।पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। व्यवसाय में सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर