राशिफल 24 July 2020: वृष वाले लें पिता का आशीर्वाद, सिंह राशि के लोग वाणी के प्रति रहें सचेत

राशिफल, 23 July 2020: कर्क व धनु के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें...

horoscope daily astrology prediction aaj ka rashifal 24 july 2020 today rashifal in hindi
आज का राशिफल aaj ka rashifal 24 july 2020  
मुख्य बातें
  • तुला राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति  करेंगे।
  • कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा।
  • धनु के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

राशिफल 24 जुलाई: आज 24 जुलाई है। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति  करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। कर्क व धनु के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें 24 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। जॉब में सफलता का समय है।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: परिवार संबंधित किसी विवाद में आज मत पड़ें।जॉब में अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। नीला रंग शुभ है।जॉब चेंज की तरफ अग्रसित होंगे।पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में किसी नई कार्य योजना को विस्तार देंगे। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहनी चाहिए। बुध व चन्द्र गोचर स्किन प्रॉब्लम दे सकता है।मिथुन या मकर राशि का जातक आपकी सहायता करेगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  छात्र प्रगति करेंगे।कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: क्रोध मत करें।वाणी के प्रति सचेत रहें। यदि आप जॉब चेंज करना चाहते हैं तो आज प्रयास करना बेहतर है।लाल रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब को लेकर कई प्रकार की बाधाएं समाप्त होंगी। व्यवसाय कुछ प्रभावित हो सकता है।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब को लेकर स्थितिप्रज्ञता रहेगी।आप एक विद्वान व्यक्ति हैं।मित्रों के सहयोग से कोई विशेष रुका कार्य पूर्ण होगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे।मंगल गृह निर्माण सम्बन्धी कार्यों में सफलता दिलवा सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में तनाव आ सकता है।गाय को केला खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है।छात्रों के लिए प्रगति का समय है।आज धन का आगमन होगा।वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।लाल रंग शुभ है। आज रूद्राभिषेक कराने का अनन्त पुण्य है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे।किसी निकटस्थ व्यक्ति से संबंध खराब हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय को देखते हुए किसी विशेष कार्य की पूर्ति हेतु लगे रहेंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करें।हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। राजनीति में सफलता की संभावना है। सफेद रंग शुभ है।धनु राशि के जातक का सहयोग लें।आज रूद्राभिषेक कराने का अनन्त पुण्य है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर