Aaj Ka Rashifal, 25 August: कुम्भ व कर्क राशि के लोग बेवजह के विवादों से रहें दूर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल), 25 August: वृष के जातकआज हेल्थ के प्रति सचेत रहें। । आज निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें मिथुन राशि के जातक। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 25 August, 2020
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 25 August, 2020 
मुख्य बातें
  • आज कर्क व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • आज निर्णय लेने में जल्दबाजी मत करें व किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
  • वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज मेष तथा मकर राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे।आज कर्क व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुम्भ व कर्क राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

पढ़ें 25 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Mesh Rashifal : आज का दिन जॉब में नए उत्तरदायित्व के निर्वहन का है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन हो सकता है। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों  से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Vrish Rashifal: आज हेल्थ के प्रति सचेत रहें। जॉब में प्रगति होगी। किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ सकते हैं जिसमें भविष्य में सफलता मिलेगी।सफेद रंग शुभ है।गेहूँ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Mithun Rashifal: आज निर्णय लेने में जल्दबाजी मत करें व किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। व्यवसाय में परिवर्तन का विचार करेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है।  धार्मिक कार्यों से मन हर्षित रहेगा। पीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Kark Rashifal:  व्यवसाय सम्बन्धित किसी विशेष कार्य पूर्ण होने में सफलता है।आज छात्रों को सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है।अविवाहित लोगों के लिए विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Singh Rashifal:  आज का दिन व्यवसाय  में प्रगति का है। गृह निर्माण संबंधी कार्य के प्रारंभ का समय है।  किसी मीन राशि के जातक से लाभ मिल सकता है।पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Kanya Rashifal:  बुध वाणी से लाभ देगा।आज का दिन जॉब में परिवर्तन के प्रयास का है।  रुका धन मिलेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नीला रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। मूंग  का दान करें।

7. तुला राशिफल/Tula Rashifal: आज का दिन सफलता की प्राप्ति का है।घर में किसी नए कार्य के प्रारंभ का है। हरा रंग शुभ है।बहुत दिनों से प्रतीक्षा करने के बाद आज किसी रुके धन की प्राप्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल/ Vrishchik Rashifal आज आप जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। घर निर्माण की योजना बन सकती है। आज किसी प्रिय मित्र का आगमन है। चने की दाल का दान करें।सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Dhanu Rashifal: आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। आज जॉब संबंधित कोई विवाद मत करें। सिंह राशि का व्यक्ति आपकी सहायता करेगा।सफेद रंग शुभ है।  कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। सूर्य उपासना करें।

10. मकर राशिफल/Makar Rashifal: आज छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख में  बाधा आ सकती है। कुंभ राशि की सहायता लें।हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Kumbh Rashifal:  आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जॉब को लेकर परेशानी आ सकती है। धन का आगमन होगा।नीला रंग शुभ है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

12 मीन राशिफल/Meen Rashifal:  आज छात्र सफल रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।धन आगमन की संभावना है। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें।पीला रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर