आज का राशिफल 25 नवंबर 2020: इन राशि वालों को आज मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2020: वृष राशि वालों के लिए बन सकता है मकान खरीदने का संयोग। गो माता को पालक खिलाएं कन्या राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल Today rashifal 25 November, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 25 November, 2020  
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं कर्क राशि के जातक।
  • सफल रहेगी कुंभ राशि वालों की धार्मिक यात्रा।
  • भगवान सूर्य की पूजा करें सिंह राशि के जातक।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि है। सूर्य वृश्चिक में है।गुरु व शनि मकर में हैं। आज देवोत्थान एकादशी है। आज मीन व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 25 नवंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव जॉब व व्यवसाय  में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। जॉब में प्रगति के मार्ग बनेंगे। छात्र शिक्षा को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का संयोग बन सकता है। हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन रुके कार्यों को सम्पूर्ण करने का है। किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना सकते हैं। गणेश जी का दर्शन करें व उनको लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति है। व्यवसाय में कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज गुरु, सूर्य व चन्द्र गोचर अनुकूल है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य की पूजा करें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व ग्रहण करने का विचार सही है। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। गो माता को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा धार्मिक व आध्यात्मिक ज्ञान को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश होगा। जॉब में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। गुरु व चन्द्र गोचर लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शिक्षा व चिकित्सा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: धन के व्यय पर ध्यान दें। गुरु व शनि गोचर अब स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। पीला रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर