राशिफल 27 अगस्त 2020: आज इन 4 राशि वालों को सताएगी चिंता, राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल, 27 अगस्त 2020: मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कन्या राशि वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। राशि के अनुसार जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 27 August, 2020
राशिफल Aaj ka rashifal 27 August, 2020 
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि वालों का कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।
  • तुला राशि के जातकों के लिए जॉब में सफलता का समय है।
  • कुंभ राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज कर्क तथा कुंभ राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे। आज मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व कन्या राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आइये अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 27 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में धन आगमन व उन्नति का है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  व्यवसाय को लेकर  सचेत रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: किसी मित्र की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आय प्राप्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी संत के आशीर्वाद  से मन हर्षित रहेगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में संघर्ष है। किसी रुके कार्य को पूर्ण कराने में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद ही फलीभूत होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलताओं भरा है। व्यवसाय में प्रगति है। किसी मेष या कर्क राशि के जातक से लाभ मिल सकता है। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: कई दिनों से रुका कार्य आज पूर्ण हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। नीला रंग शुभ है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। चावल का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में किसी नए कार्य के प्रारंभ का है। जॉब में सफलता का समय है। लाल रंग शुभ है। आपका आत्मबल आज बहुत कार्य करेगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आप धार्मिक क्रिया कलापों के कारण बहुत प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। गुड़ का दान करें। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान व आध्यात्मिक उत्कर्ष का है। आज क्रोध में आकर कोई विवाद ना करें। सिंह व मीन राशि का व्यक्ति आपकी सहायता करेगा। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब में ऑफिस के कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है। कर्क राशि के मित्र की सहायता लें। हरा रंग शुभ है। धन आगमन के संकेत हैं।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय से संबंधित जातकों की सफलता का है। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में धन आगमन की संभावना है। हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर