आज का राशिफल 27 सितंबर 2020:वृश्चिक राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति न करें लापरवाही, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 27 सितंबर 2020: मेष तथा धनु राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

आज का राशिफल Today rashifal 27 September, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 27 September, 2020  
मुख्य बातें
  • मेष तथा धनु राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • श्रवण नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज का राशिफल 27 सितंबर 2020 (Aaj Ka Rashifal):  आज चन्द्रमा मकर राशि में है। श्रवण नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा धनु राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 27 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन सफलता भरा है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोंण से खुश रहेंगे। किसी सरकारी कार्य को सम्पूर्ण करने में प्रयासरत रहेंगे। जॉब में आज का परफार्मेंस उत्साहजनक रहेगा। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन चन्द्रमा भाग्यवृद्धिकारक बनाएगा।धन का व्यय गृह निर्माण में हो सकता है। आज आपकी मृदुभाषिता लाभ प्रदान करेगी।हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में थोड़ी कठिनाई होगी। आज जॉब सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: मन की चंचलता को कम करना होगा।आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा व गुरु गोचर व्यवसाय में भी सफलता देंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  सूर्य आत्मा है। चन्द्रमा मन है। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी।पीला रंग शुभ है।श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी।राजनीतिक सम्बन्धों से लाभ होगा।स्वास्थ्य से सुख सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। आसमानी रंग शुभ है।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:   आज मंगल व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि करते हुए  सफलता की प्राप्ति कराएंगे। शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं।पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर थोड़ी दुविधा रहेगी। जॉब में भी अच्छे परफार्मेंस के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। राजनैतिक सम्बन्धों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: मन आध्यात्मिक रहेगा।आज छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें । नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का गोचर छात्रों को सफल करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर