आज का राशिफल 30 मार्च 2021: मेष व मीन के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 30 मार्च 2021: शनि गुरु के साथ मकर राशि में है।सूर्य अब मीन में आ चुके हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। पढ़ें आज का राशिफल।

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 30 march 2021
आज का राशिफल aaj ka rashifal 30 march 2021 
मुख्य बातें
  • मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • ग्रहों के गोचर का लाभ तुला व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र व तुला राशि है। शनि गुरु के साथ मकर राशि में है।सूर्य अब मीन में आ चुके हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ तुला व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा।

मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 30 मार्च का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में कार्य विशेष को लेकर कुछ परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मसूर का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: धार्मिक यात्रा संभावित है।बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।हरा व सफेद रंग शुभ है। उदर रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में मित्रों से सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  कोई रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे।मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब में सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के जॉब  में सफलता की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि,शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि,शुक्र व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तैयार रहें। राजनीति से सम्बद्ध लोग शनि व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर