आज का राशिफल 30 सितंबर 2020: मेष राशि वालों को धनलाभ, ऐसा रहेगा आपका आज का द‍िन

आज का राशिफल 30 सितंबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है।

Aaj Ka Rashifal 30 September
Aaj Ka Rashifal 30 September 
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा।
  • मिथुन व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व तुला राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।

आज का राशिफल 30 सितंबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। मिथुन व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व तुला राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल-

मेष राशिफल - धन का आगमन होगा। चन्द्र गोचर आपकी धार्मिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

वृष राशिफल- शुक्र व चन्द्र गोचर मैनेजमेंट फील्ड के जातकों को लाभ देगा। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। चने की दाल का दान करें।

मिथुन राशिफल- आज व्यवसाय में लाभ संभावित है। कर्क व मीन राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। भावुकता में निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशिफल- जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मित्रों का सहयोग बहुत मिलेगा। किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

सिंह राशिफल- मैनेजमेंट व आईटी फील्ड से संबंधित लोग किसी नए जॉब की तरफ प्रेरित होंगे। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल- कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध वाणी का कारक ग्रह है। वाणी से लाभ होगा। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला राशिफल- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल- गुरु मंगल व चन्द्र गोचर के कारण छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु राशिफल- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी तथा रुके धन के आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।

मकर राशिफल- छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर मानसिक तनाव प्रदान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ राशिफल- शनि व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से कष्ट मिल सकता है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मीन राशिफल- आप जो भी कार्य करें उसमें पूर्ण समर्पण हो। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर