आज का राशिफल, 03 जुलाई 2021: तुला व मकर के जातक करेंगे बिजनेस में प्रगति, वृष राशि के लिए नई चुनौती

Aaj Ka Rashifal 3 July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका शनिवार का दिन।

Aaj Ka Rashifal 3 July 2021
03 जुलाई 2021 का राशिफल (Photo Credit - iStock) 
मुख्य बातें
  • करियर में सफलता प्राप्ति से खुश होंगे सिंह राशि के जातक।
  • धनु राशि को गुरु के तृतीय व चन्द्रमा के पंचम गोचर से मिलेगी सफलता।
  • मीन राशि के लिए गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में दे सकता है संघर्ष।

Aaj Ka Rashifal 03 July 2021: आज सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र है और प्रातःकाल 06 बजकर 15 मिनट के बाद अश्वनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मीन राशि में है व 06:15 am के बाद मेष में आ जाएगा। इस समय शनि मकर
राशि में हैं। गुरु कुंभ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य मिथुन में है। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं जुलाई के पहले दिन का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी। 06:15 प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। पूरे दिन द्वादश चन्द्रमा है।ज्यादा यात्रा से बचना होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। तिल का दान करें।

मिथुन- प्रातःकाल 06:15 के बाद चन्द्रमा का एकादश गोचर व गुरु का नवम होना शुभ है। आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। हरा व पीला रंग शुभ है। आज क्रोध व भावुकता से बचें।गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क- सप्तम शनि व दशम चन्द्रमा जॉब में किसी बात को लेकर तनाव दे सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- छात्र करियर में सफलता से खुश रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व सफेद रंग शुभ है। सन्तान के विवाह को लेकर प्रयासरत रहें।

कन्या- आज का दिन पॉलिटिकल कार्यों में सफलता का है। आज बुध व गुरु पूजा पाठ में व्यस्त करेंगे। राजनीतिज्ञों से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज प्रातःकाल 06:15 के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। शुक्र हर तरफ से शुभ फल प्रदान करेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत कर रहा है। लाल व पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। व्यवसाय में तनाव सम्भव है। तिल का दान करें।

धनु- आज गुरु के तृतीय व चन्द्रमा के पंचम गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

मकर- शनि इसी राशि में वक्री है। चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का द्वितीय गोचर जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन के संकेत देते हैं। धार्मिक कार्यों में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। मसूर का दान करें।

मीन- गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। जॉब में भी मानसिक तनाव का संकेत है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग अपने करियर को नई दिशा देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर