आज का राशिफल 5 नवंबर 2020: मेष व मिथुन राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल, 5 नवंबर 2020: आज मेष व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। जानिए आपका आज का राशिफल।

Horoscope daily astrology Aaj ka rashifal 5 november 2020 today
Aaj ka rashifal 5 November 2020 today 
मुख्य बातें
  • कर्क तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
  • मेष व मिथुन राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता
  • चन्द्रमा मिथुन राशि में जबकि सूर्य तुला राशि में है मौजूद

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य तुला राशि में है। राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 5 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा का गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है।आज धन का निवेश कर सकते हैं। जॉब में आपका परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा राजनीतिज्ञों को सफल बनाएगा।धन का आगमन हो सकता है। आज आपकी मैनेजमेंट स्किल लाभ प्रदान करेगी। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में प्रगति होगी। व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रगति का है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न होंगे। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा गोचर आज आपको जॉब में सफलता देगा। शुक्र धन प्राप्ति कराएगा। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति को लेकर  प्रसन्नता होगी। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  शुक्र, चन्द्रमा व शनि  राजनीति से सम्बद्ध जातकों को लाभ देंगे। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज संतान की प्रगति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में सँघर्ष के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। किसी धार्मिक पुस्तक का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। कार्य बाधाओं को समाप्त करने के लिए बजरंगबाण का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज राजनीति में सफलता के संकेत हैं।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफल करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 21 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर