राशिफल, 6 July 2020: कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति ना करें लापरवाही, जानें अपना आज का राशिफल

राशिफल, 6 July: सिंह राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

horoscope daily aaj ka rashifal 6 July 2020 today astrology prediction
rashifal 6 July 2020 
मुख्य बातें
  • तुला राशि के जातक व्यवसाय में लाभान्वित होंगे।
  • कर्क राशि के लोग जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • सिंह राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल: आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। मीन व कर्क राशि के लोग जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

पढ़ें 6 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में किसी बात को लेकर तनाव की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।लवलाइफ अच्छी रहेगी।


2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन कुछ नया करने का है।धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मकर राशि आज लाभ प्रदान करेगी। सफेद रंग शुभ है।


3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे।राहु  का इसी राशि में गोचर तथा चन्द्रमा के प्रभाव के कारण जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।


4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा मन को धार्मिक बनाएगा।आज सफलता मिलेगी। छात्र लाभान्वित होंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।आज आपका पहले का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय गृह निर्माण के कार्यों में होगा।


5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का मिथुन में गोचर आपको लाभ  दे  रहा है । जॉब में उन्नति व व्यवसाय में  वृद्धि होगी। पीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।


6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्रों को संघर्ष करना होगा। स्वास्थ्य में लाभ के लिए भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। बड़े भाई से लाभ सम्भव है।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भविष्य में लाभ देगा।श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।जॉब से सम्बंधित कोई फाइनल निर्णय लेंगे।


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन सफलताओं का है। मेष व मिथुन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। युवा प्यार को गम्भीरता से लेंगे।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में किसी नए दायित्व की प्राप्ति होगी।धन प्राप्ति के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।


10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:   कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मिथुन व तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। आज आपका आत्मबल बहुत काम करेगा। तिल का दान करें।


11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  किसी नए प्रोजेक्ट पर वर्क प्रारम्भ कर सकते हैं। राजनीति में लाभ है। हनुमान जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ का आनन्द लेंगे।


12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज छात्रों को अपने कैरियर में  सफलता मिलेगी।आज किसी रिश्तेदार से विवाद की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर