7th अगस्त 2021 का राशिफल: कर्क व धनु राशि वाले व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए अपनी राशि का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7th August 2021: गुरुवार का दिन ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

7th अगस्त 2021 का राशिफल| जानिए अपनी राशि का राशिफल| Aaj ka rashifal 7th August 2021| rashifal Today| rashifal horoscope daily| horoscope astrology in Hindi
राशिफल, Aaj ka rashifal 7th August 2021  
मुख्य बातें
  • रात्रि 07:10 के बाद अमावस्या है।
  • आज के दिन सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र व कर्क राशि है।
  • जानिए आज का राशिफल।

7th August 2021 Horoscope in Hindi:  आज श्रावण माह  की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। रात्रि 07:10 के बाद अमावस्या है।आज के दिन सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र व कर्क राशि है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सबसे प्रमुख बात यह है कि सूर्य व चन्द्रमा एक साथ कर्क राशि मे गोचर कर रहे हैं।कर्क का स्वामी चन्द्रमा है।आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मैनेजमेंट में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।कन्या व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा प्रोमोशन में सहायक हैं ।पीला व लाल रंग शुभ है।चावल का दान करें।

वृष- शुक्र व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- सूर्य का द्वितीय व  गुरु का एकादश गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा आज इसी राशि में है।जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व आईटी जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य व चन्द्रमा के द्वादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कन्या-छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा व सूर्य का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।तिल का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।बिजनेस में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  आज व्यवसाय में प्रगति के सुख से प्रसन्नता है।अष्टम सूर्य व चन्द्रमा कष्ट देंगे।आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- घर में नवीन कार्य आरंभ के लिए आज छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सूर्य व चन्द्रमा का सप्तम गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा व गुरु जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन कष्टमय रहेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।चावल का दान करें। शनि व चन्द्रमा के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा व सूर्य का कर्क गोचर शुभ है।छात्र सफल रहेंगे।चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।भगवान शिव की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर