9th अगस्त 2021 का राशिफल: कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए अपनी राशि का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9th August 2021:सप्ताह के पहले दिन ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

9th अगस्त 2021 का राशिफल| जानिए अपनी राशि का राशिफल| Aaj ka rashifal 9th August 2021| rashifal Today| rashifal horoscope daily| horoscope astrology in Hindi
राशिफल, Aaj ka rashifal 9th August 2021  
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा।
  • सिंह व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

9 August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है प्रातःकाल 09:50 के बाद सिंह राशि में आ जाएगा।सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र है। शुक्र,मंगल व बुध एकसाथ सिंह राशि में है। इस प्रकार 09:50am के बाद चार ग्रह सिंह राशि में आ जाएंगे।

शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल::

मेष: आज प्रातःकाल 09:50 के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयास हो सकता है। गुरु व मंगल  आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है। 

वृष:  राशि स्वामी शुक्र व मंगल का सिंह राशि में गोचर जॉब में आज कोई बड़ा कार्य कर सकता है। व्यवसाय में लापरवाही से बचें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।

मिथुन: आज शिक्षा में सफल रहेंगे। आईटी व मीडिया कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।कन्या व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क: प्रातःकाल 09:50 के बाद व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफ़ेद रंग शुभ है।

सिंह:आज 09:50am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है।टीवी व फ़िल्म से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।हरा व बैगनी रंग शुभ है।प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कन्या: बहुत दिनों से रुका कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा। 09:50 am के बाद चन्द्रमा व शुक्र का द्वादश  गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में सिंह व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। नारंगी व हरा  रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।



वृश्चिक: चन्द्रमा व शुक्र एकसाथ दशम प्रभाव शुभ फलदायक है।व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। लाल व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

धनु:  09:50am के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यस्वामी बन सकता है ।व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर: जॉब में सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।गुरु व चन्द्रमा धन प्रदान कर सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ: शनि व चन्द्रमा आपके आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है।हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

मीन: चन्द्रमा का पंचम गोचर  शुभ है।09:50am के बाद जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। कुम्भ का गुरु सिंह का मंगल व चन्द्रमा  अनुकूल है। बिजनेस से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर