आज का राशिफल 13 मई 2021: सिंह व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

13 मई 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव के अनुसार ज्योतिष में मिलते हैं जीवन में आने वाली संभावित परिस्थितियों के संकेत। जानिए आज का राशिफल।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 13 May 2021
13 मई का राशिफल, aaj ka rashifal 13 May 2021 
मुख्य बातें
  • गुरु कुम्भ में हैं वहीं सूर्य मेष राशि में हैं।
  • आज मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।
  • सिंह व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

13 मई 2021 का राशिफल: आज रोहिणी नक्षत्र है व चन्द्रमा शुक्र के साथ वृष राशि में है। गुरु कुम्भ में हैं वहीं सूर्य मेष राशि में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

सिंह व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मिथुन व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--
 

पढ़ें अपना 13 मई का राशिफल:

मेष- आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं। संतान की शिक्षा से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी।छात्र सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। 

वृष- आज क्रोध से बचना होगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य की योजना बनेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।जॉब में गुरु व चन्द्र गोचर से लाभ मिलेगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे।जॉब में नए अनुबंध से सफलता मिल सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है।क्रोध से बचें। चावल का दान करें।

कर्क- किसी निकटस्थ सम्बन्ध में तनाव हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आफिस से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया कॅरियर में उन्नति से खुश रहेंगे। जॉब में कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।सफेद व लाल रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या-  आज का दिन व्यवसाय में रूके कार्यों को पूर्ण करने का है।जॉब में रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- जॉब में कर्क व  मीन राशि के उच्चाधिकारियों से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उत्कर्ष है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।

वृश्चिक- आध्यात्मिक विचारों में उत्कर्ष है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। धन आगमन सम्भव है। 

धनु- आज गुरु व चन्द्र के साथ शुक्र गोचर भी अनुकूल है।जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में नवीन कार्यों के सुअवसर का आगमन हो सकता है। आज वाद विवाद से बचें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।  

मकर- जॉब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। शनि व चन्द्र जॉब में सफलता देंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।


कुम्भ-व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा।जॉब में उन्नति है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। किसी की वाणी व व्यवहार से कष्ट मिल सकता है।उड़द का दान करें।

मीन- आज व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं।जॉब को नई दिशा देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर