Horoscope Today, 07 February 2022: कर्क राशि वाले करेंगे जॉब चेंज तो आज धनु के छात्रों मिलेगें नए अवसर, पढ़ें अपना सोमवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 07 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal Horoscope today 07 February 2022 in Hindi
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • इस समय सूर्य बुध व शनि मकर राशि में हैं।
  • मंगल व शुक्र धनु तथा गुरु  कुंभ में है।
  • जानिए आज का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 February 2022:  आज सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र है व चन्द्रमा मेष राशि में है। इस समय सूर्य बुध व शनि मकर राशि में हैं। मंगल व शुक्र धनु तथा गुरु  कुंभ में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। तुला व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज धनु व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 07 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-  आज जांब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी।चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा।आज चन्द्रमा इस राशि से द्वादश  है।ज्यादा यात्रा से बचना होगा ।हरा व सफेद रंग शुभ है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- चन्द्रमा का मेष गोचर व गुरु का नवम होना शुभ है।आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है। आज क्रोध व भावुकता से बचें।तिल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल- सप्तम शनि व मेष का चन्द्रमा जॉब में किसी बात को लेकर तनाव दे सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य का मकर व चन्द्रमा का मेष गोचर शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।पीला व सफेद रंग शुभ है। सन्तान के शिक्षा को लेकर प्रयासरत रहें।

6. कन्या राशिफल-  आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है।आज चन्द्रमा व गुरु पूजा पाठ में व्यस्त करेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा का मेष गोचर  हर तरफ से शुभ फल प्रदान करेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब में बड़ा लाभ रहेगा।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  मंगल व शुक्र आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत कर रहा है। हरा व नारंगी रंग शुभ है।अन्न का दान करें। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ सम्भव है। 

9. धनु राशिफल-   आज गुरु के तृतीय व चन्द्रमा के मेष गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। पीला व लाल  रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल-  शनि व गुरु इसी राशि में हैं।द्वितीय गुरु जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस करेंगे।                

11. कुम्भ राशिफल- शनि व चन्द्रमा जांब  में प्रोमोशन के संकेत देते हैं। शिक्षा में प्रगति से सुख मिलेगा।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-  गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का मेष गोचर व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। जॉब में दायित्व परिवर्तन का संकेत है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर