Horoscope Today, 09 March 2022: मकर व कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 09 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

daily horoscope Rashi ke anusar Horoscope Today women's day 09 March 2022
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • कन्या राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।
  • पढ़ें बुधवार का राशिफल और जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 March 2022:  आज कृतिका नक्षत्र है। चन्द्रमा वृष राशि में है। बुध शनि के साथ आज मकर राशि में है। शुक्र मंगल के साथ शनि प्रधान राशि मकर में गोचर कर रहे हैं वहीं गुरु सूर्य के साथ शनि प्रधान कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 09 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा द्वितीय व शुक्र एकादश रहकर लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल शुक्र का दशम प्रभाव भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्‍मी के पूजा मंत्र ह‍िंदी में, श्री हर‍ि प्र‍िया की कृपा के ल‍िए रोज करें जाप

2. वृष राशिफल-
आज का दिन इसी राशि का  चन्द्रमा व नवम शुक्र शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व मंगल का अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
बुध अष्टम व गुरु कुंभ में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। जॉब में नवीन दायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य, शुक्र व मंगल का खष्ठम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
मंगल व शुक्र पंचम शुभ हैं। व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री कृष्ण जी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज जॉब में गुरु के तृतीय गोचर से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गेंहू का दान करें।

ये भी पढ़ें: पढ़ें 09 मार्च का अंकफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा पंचम व मंगल, शुक्र, शनि तथा बुध इस राशि में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं।ंदाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।ंचने की दाल का दान करें। सूर्य इस राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ है।

12. मीन राशिफल- 
आज द्वादश सूर्य व गुरु धन का आगमन करेंगे। दशम मंगल व कुम्भ का गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर