Horoscope Today, 13 February 2022: कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, मेष व वृश्चिक राशिवाले होंगे लाभान्वित

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 13 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal Horoscope today 13 February 2022 in Hindi
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 February 2022: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है।सूर्य अब कुम्भ में तथा केतु वृश्चिक में है। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के लोग सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 13 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल
आज मंगल व चन्द्र गोचर पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। आज जाँब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल
अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे।वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल
चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य  का कुम्भ राशि में गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल
चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का एकादश गोचर  व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में बुध तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल
व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के सप्तम व चन्द्रमा के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल
जॉब में आप अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। हनुमान बाहुक का 09 बार पाठ करें।  हरा व नारंगी  रंग शुभ है।मूंग का दान करें।मंदिर में हनुमान जी की 03 परिक्रमा करें।

7. तुला राशिफल
पॉलिटिकल कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक- स्वास्थ्य में किसी संशय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। सवा किलो उड़द व गुड़ का दान करें। 

 9. धनु राशिफल
आज चन्द्रमा का मिथुन  व सूर्य का कुम्भ गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदर यात्रा व  भोजन के सुख से आनंदित रहेंगे।
 

10. मकर राशिफल
शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के मिथुन राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी,मैनेजमेंट व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।कम्बल का दान करें।

11. मकर राशिफल
गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का मिथुन  में  गोचर बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्रा के लिए सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल
गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर जाँब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।बिजनेस में किसी नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर