Horoscope Today, 15 February 2022: सेहत के प्रति सचेत रहें मेष व मीन के जातक, पढ़ें अपना मंगलवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 15 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal Horoscope today 15 February 2022 in Hindi
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों को जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है।
  • कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद व नारंगी रंग शुभ है।
  • पढ़ें मंगलवार का राशिफल और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 February 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। शनि  मकर में हैं। शुक्र व मंगल धनु राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व तुला राशि के जातकों को मिलेगा। मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 15 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में है। गुरु व सूर्य का का एकादश गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल-  
राशि स्वामी शुक्र व मंगल का अष्टम व चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। लाल व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों  का प्रोमोशन संभावित है। तुला व कर्क राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। परिवार सहित यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य का कुम्भ व शनि का मकर गोचर मंगल करेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 
जॉब में चन्द्रमा का कर्क गोचर लाभप्रद है। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का खष्ठम गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल-
आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में मेष व धनु राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल- 
चन्द्रमा आज इसी राशि से नवम है। गुरु चतुर्थ हैं। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल- 
चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय को लाभ देगा लेकिन मानसिक कष्ट भी दे सकता है। जॉब में भी संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 
शनि सूर्य का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा  का कर्क गोचर शुभ हैं। राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी। मंगल व शुक्र मंगल का द्वादश गोचर भूमि सुख के लिए लाभप्रद है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु व सूर्य इस राशि में व शुक्र एकादश लाभ देंगे। मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु हेल्थ से सुख दे सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-  
द्वादश सूर्य-गुरु व चन्द्रमा का इस राशि से पंचम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। मंगल व शुक्र का दशम गोचर जॉब में प्रमोशन के लिए अनुकूल हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर