Horoscope Today, 16 February 2022: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे मेष राशि के जातक,पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 16 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal Horoscope today 16 February 2022 in Hindi
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • सूर्य गुरु कुम्भ राशि में हैं।
  • आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 February 2022: आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है 03:15 pm के बाद चन्द्रमा सिंह राशि में जाएंगे। सूर्य गुरु कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का 03:15pm के बाद सिंह राशि में गोचर मेष व वृश्चिक  राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।

मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 16 फरवरी 2022 का राशिफल

1.मेष: आज 03:15pm के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।।              

2.वृष: व्यवसाय को विस्तार देंगे।शुक्र व मंगल वाहन  खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।सुखद यात्रा का संयोग है।

3. मिथुन: गुरु का कुम्भ व सूर्य का नवम गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।उड़द का दान करें।

4. कर्क: सूर्य इस समय इसी राशि से अष्टम हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में चन्द्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह: जॉब में सूर्य के कुम्भ व चन्द्र के इस राशि में 03:15 pm के बाद गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या: छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे।03:15pm के बाद  चन्द्रमा का द्वादश  गोचर आर्थिक लाभ देगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला: जॉब में संघर्ष है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।तिल व कम्बल का दान करें।

8. वृश्चिक: परिवार में किसी बात को लेकर अति हर्ष हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। 

9. धनु: आज चन्द्रमा का कर्क व सूर्य का कुम्भ गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

10. मकर: 03:15 pm के बाद शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है।सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

11. कुम्भ: सूर्य अभी इसी राशि में व 03:15 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा इस राशि से सप्तम रहेंगे। चन्द्रमा व सूर्य का गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर का दान करें।

12. मीन: पंचम चन्द्रमा संतान के लिए शुभ है।व्यवसाय में प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।द्वादश सूर्य गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है।सफेद व पीला रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें।अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर