Horoscope Today, 09 December 2021: धन को लेकर परेशान रहेंगे धनु राशि के जातक, मेष राशि वाले रह सकते हैं परेशान

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 December 2021: ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 09 दिसंबर 2021 का राशिफल।

 09 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 09 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
09 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • वृष राशि के जातक आज विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। 
  • धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं कर्क राशि के लोग।
  • धनु राशि वालों के धन का होगा व्यय।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 December 2021: आज सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि मकर में है। 10:11 am के बाद चन्द्रमा कुम्भ में आएंगे। शुक्र धनु में व शनि मकर राशि में है। शतभिषा यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज मेष व वृष राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में मकर व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

09 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज सूर्य का वृश्चिक व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर सफलता के लिए अनुकूल है। आज जॉब में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
सपरिवार धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। पीला व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। 

3. मिथुन राशिफल- 
10:11am के बाद चन्द्र का नवम मे व बुध का खष्ठम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
गुरु का कुम्भ गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-  
सूर्य व बुध चतुर्थ हैं। 10:11 am के बाद जॉब में  सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। 10:11am के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 
शुक्र इसी राशि से तृतीय है। 10:11am के बाद चन्द्रमा पंचम है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक विकास संभावित है। हनुमान जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें। 

9. धनु राशिफल-
चन्द्रमा तृतीत है। आज शुक्र का इस राशि मे व सूर्य का एकादश गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 
शनि के मकर व 10:11 am के बाद चन्द्रमा के कुम्भ राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
10:11 am के बाद चन्द्रमा व गुरु संतुलित फल देगा। मंगल रियल स्टेट में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल-
शुक्र का धनु व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। गुरु जॉब में कोई बड़ा दायित्व दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर