Horoscope Today, 09 November 2021: स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें वृष राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09th November 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 09 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

09 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 09th November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
09 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि वालों को मेष व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।
  • तुला राशि वालों को स्वास्थ्य में लाभ की स्थिति होगी।
  • सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें मकर राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09th November 2021: आज  के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। धनु का स्वामी गुरु होता है। शुक्र भी अब धनु में है। सूर्य तुला व गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज शुक्र व चन्द्रमा एकसाथ धनु में हैं। धनु में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा व शुक्र  जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। मंगल व गुरु गोचर आपकी गृह निर्माण संबंधी योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

गुरु व शनि के नवम व चन्द्रमा के अष्टम गोचर के कारण व्यवसाय में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

आज शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में कोई नया कार्य संभावित है। मेष व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

बैंकिंग व फाइनेन्स स्टेट व आईटी जॉब में  लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 

व्यवसाय से जुड़े लोग परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 

धनु का शुक्र अनुकूल हैं। व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। धनु का चन्द्रमा व मकर का गुरु जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-
आज चन्द्रमा व शुक्र तृतीय व गुरु चतुर्थ है। स्वास्थ्य में लाभ की स्थिति होगी। मंगल बिजनेस में लाभ की संभावना बनएगा। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। द्वितीय चन्द्रमा व शुक्र तथा तृतीय गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। राजनीति में लाभ होगा। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल-

शुक्र व चन्द्रमा आज इसी राशि में है। शिक्षा में  सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल-

गुरु व शनि इसी राशि में मार्गी है। चन्द्रमा के द्वादश गोचर से पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु व शुक्र बहुत जल्द रुका धन प्रदान कर सकते हैं। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल-

एकादश शुक्र व चन्द्रमा शुभ हैं। आज सूर्य का तुला व गुरु का इस राशि से द्वादश गोचर शुभ है। छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। मीडिया व आईटी जॉब के लोग सफल रहेंगे। संत आशीर्वाद का सुख मिल सकता है। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 

बुध व चन्द्रमा आज इस राशि से दशम में है। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मंगल  रियल स्टेट में लाभ देंगे। बैंकिंग  से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर