Horoscope Today, 11 December 2021: तनाव में रह सकते हैं वृश्चिक राशि के जातक, पढ़ें अपना शनिवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 December 2021: ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 11 दिसंबर 2021 का राशिफल।

11 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 11 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
11 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • वृष राशि वालों के हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।
  • कर्क राशि वालों की जॉब में प्रमोशन मुमकिन।
  • पढ़ें अपना शनिवार का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 December 2021: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। सूर्य वृश्चिक में है। शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व तुला राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

11 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु व चन्द्रमा का एकादश  गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
शुक्र का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का नवम व बुध का वृश्चिक राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
व्यवसाय परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण संबंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के बुध के साथ इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। पीला व नारंगी  रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
व्यवसाय में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।सवा किलो चने की दाल का दान करें। 

9. धनु राशिफल-
आज तृतीय चन्द्रमा  व गुरु राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
इस राशि से  गुरु छात्रों को करियर में उन्नति देंगे।द्वितीय गुरु व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा  का एकसाथ द्वादश प्रभाव शुभ है। शुक्र का दशम गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्य चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर