Horoscope Today, 12 November 2021:कुम्भ व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए ग्रहों के अनुसार कैसा होगा आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12th November 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 12 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

12 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 12th November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
12 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • आज कुम्भ व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • शतभिषा बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12th November 2021:  आज सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि कुंभ में है।शुक्र धनु में व शनि मकर राशि में है।शतभिषा यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज कुम्भ व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

1. मेष राशिफल
 आज सूर्य तुला व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज जॉब में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल
आप व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा।लाल व नीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। 

3. मिथुन राशिफल
चन्द्र का नवम मे व सूर्य का पँचम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल
गुरु का मकर गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है।कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी।जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। सफेद व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल
जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल
व्यवसाय में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल
शुक्र इसी राशि से तृतीय है। चन्द्रमा पँचम है।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। यात्रा संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें।हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें। 

9. धनु राशिफल
आज शुक्र का इस राशि मे व सूर्य का एकादश गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र मीडिया से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल
शनि के मकर व चन्द्रमा के कुम्भ राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल
चन्द्रमा व गुरु संतुलित फल देगा। नवम गुरु व शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल
शुक्र का  दशम गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। बुध बैंकिंग जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर