Horoscope Today, 13 September 2021: कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन? जानिए सोमवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 September 2021: सोमवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित इशारे।

13 सितंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 12th September 2021, Horoscope Today, Aaj ka Rashifal
13 सितंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • कन्या और सिंह राशि के जातकों को होगा लाभ।
  • कन्या व वृश्चिक के जातक करेंगे सफलता की प्राप्ति।
  • कर्क व सिंह राशि के लोगों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13th September 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य सिंह व शुक्र अब तुला में हैं।  केतु वृश्चिक में है। आज कन्या व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज गुरु व मंगल गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का खष्ठम, शुक्र का पँचम व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

आज सूर्य सिंह व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र का तृतीय व गुरु का अष्टम गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि में के गुरु के सप्तम व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

मीडिया व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल-

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का कुम्भ राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। पारिवारिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

शुक्र के तुला व चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के खष्ठम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-

गुरु अभी इसी राशि में हैं। शुक्र के नवम व सूर्य  का सप्तम  गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु का द्वादश तथा शुक्र का अष्टम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर