Horoscope Today, 15 November 2021: मीन राशि वालों को व्यवसाय में लाभ मुमकिन, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15th November 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 15 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

15 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 15th November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
15 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि वालों के व्यवसाय में लाभ मुमकिन है।
  • धनु राशि वालों को मिल सकता है धन।
  • उड़द का दान करें मीन राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15th November 2021: आज  सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा मीन राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मीन राशि में गोचर मेष व कर्क के जातकों को लाभान्वित करेगा। मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्र का द्वादश गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र अष्टम व एकादश चन्द्रमा शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा का मीन गोचर मंगलमय है। फिल्म व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का नवम व गुरु का सप्तम गोचर जॉब के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में चन्द्र के अष्टम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 
शिक्षा  में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में है। पंचम शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। 

9. धनु राशिफल-
आज गुरु शनि का द्वितीय व सूर्य का एकादश राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-
गुरु इस राशि में व तृतीय चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-
राशि स्वामी शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर