Horoscope Today, 15 October 2021: वृष व कुम्भ राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए शुक्रवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15th October 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 15 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

15 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 15th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
15 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • कर्क व कुम्भ राशि के जातकों की बिजनेस में होगी प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक करेंगे जॉब परिवर्तन के प्रयास।
  • कर्क व तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15th October 2021: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवमी व्रत है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र है। गुरु मकर व शनि मकर में अब मार्गी है। सूर्य कन्या राशि में गोचररत है। आज संयोग है कि चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 15 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु, चन्द्रमा शनि का दशम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मंगल व शुक्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा व गुरु का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

शुक्र व बुध छात्रों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। चावल का दान करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा व गुरु का सप्तम गोचर दाम्पत्य सुख व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

आज बुध व शुक्र बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। मंगल व चन्द्रमा का गोचर लाभप्रद है। चन्द्रमा व शनि का एक साथ पंचम प्रभाव संतान व शिक्षा को लाभ देगा। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 

गुरु, चन्द्रमा व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

गुरु व चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- 

आज राशि स्वामी गुरु मकर व सूर्य का कन्या तथा चन्द्र शनि का मकर गोचर अति अनुकूल है। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

सूर्य भाग्यभाव में तथा शनि, गुरु व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु इसी राशि से द्वादश व्यय भाव में व सूर्य अष्टम है। राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा आज बारहवें रहेंगे। गुरु कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

बैंकिंग व मीडिया के लोग सफल रहेंगे। गुरु, चन्द्रमा व शनि का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शुक्र व गुरु रुका धन प्राप्त करवा सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर