Horoscope Today, 17 September 2021: मकर व वृश्चिक राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 September 2021: शुक्रवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित इशारे।

17 सितंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 17th September 2021, Horoscope Today, Aaj ka Rashifal
17 सितंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • केतु वृश्चिक में है।
  • चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में रहेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17th September 2021: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है।सूर्य अब कन्या राशि में हैं। केतु वृश्चिक में है। आज चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में रहेंगे।आज मकर व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

1. मेष राशिफल
आज चन्द्रमा व शुक्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शनि व चन्द्रमा का दशम शुभ रहेंगे।लाल  रंग शुभ है।

2.वृष राशिफल
व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें। सूर्य का आशीर्वाद लें।छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल
चन्द्र व शनि का अष्टम व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल 
चन्द्र का सप्तम व गुरु का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में चन्द्रमा व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल
जॉब में राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लें देन के प्रति सतर्क रहें। माता का आशीर्वाद लें।नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल
मैनेजमेंट व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। श्री सूक्त पाठ करें। हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल 
छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। सवा किलो गुड़ का दान करें। 

9. धनु राशिफल  
आज चन्द्र का इसी राशि से द्वितीय व सूर्य का कर्म भाव में होना अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। बैगनी रंग शुभ है। आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल 
शनि  व चन्द्रमा के इसी राशि में व सूर्य के नवम  गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है।बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आसमानी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।गेंहू का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल
गुरु अभी इसी राशि में हैं।सूर्य का अष्टम, चन्द्रमा व शनि का द्वादश  गोचर बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा।नीला रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

12. मीन राशिफल
सूर्य के सप्तम,गुरु के द्वादश व चन्द्रमा के एकादश गोचर से जॉब व व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है।जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है।   पीला रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें।सवा किलो चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर