Horoscope Today, 18 October 2021: तुला व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए सोमवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18th October 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 18 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

18 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 18th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
18 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • कन्या व धनु राशियों के लोग व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • सिंह व कन्या राशियों के जातक जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • कन्या व कुंभ राशि के लोगों को मिलेगी राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18th October 2021: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य कन्या राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में है। कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में मार्गी है। आज तुला व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 18 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का बारहवां प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु व शुक्र छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का सप्तम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का दशम व मंगल सूर्य बुध शुभ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 

शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए दायित्व का आरंभ  कर सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

मीडिया व फ़िल्म जॉब से सम्बद्ध जातकों के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा गोचर का लाभ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

मैनेजमेंट व मीडिया जॉब वाले कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।उड़द का दान करें। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र व चन्द्रमा बहुत शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- 

आज बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता से प्रसन्नता है। शुक्र छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 

बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल- 

आज गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में उन्नयन देता है।छात्र सफल रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। परिवार के विवादों को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर