Horoscope Today, 24 December 2021: वृश्चिक राशि वालों को हो सकता है तनाव, जानें क्या कहता है आपका शुक्रवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 December 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 24 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

24 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 24 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
24 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं कर्क राशि के जातक।
  • कन्या राशि के जातक करें श्री सूक्त का पाठ।
  • धनु राशि वालों को होगी व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 December 2021: आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि व शुक्र मकर में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि में इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में मार्गी है। मघा बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज सूर्य वृश्चिक राशि में है। आज कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 24 दिंसबर का राशिफल

1. मेष राशिफल-
 आज चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर जॉब में विकास के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज उच्चाधिकारियों के प्रभाव से अपने जॉब  को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। 

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का तृतीय व  शनि का मकर गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। हरा व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में सूर्य के पँचम व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शनि इस राशि से पंचम में है। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का कुम्भ गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
सूर्य इस राशि से तृतीय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। गेंहू व उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी  रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा का भाग्यभाव में तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। रियल स्टेट से लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 
सूर्य के द्वादश व शुक्र शनि के इसी राशि में होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का सप्तम होना शुभ फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल-
शुक्र शनि का एकादश व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर