Horoscope Today, 25 November 2021: चंद्रमा के गोचर से मिथुन व सिंह के जातकों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 November 2021: ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 24 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

24 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 24 November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
24 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक रहेंगे सफल।
  • सूर्य मंगल के साथ वृश्चिक राशि में व शनि मकर में उपस्थित।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 November 2021: आज सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य मंगल के साथ वृश्चिक राशि में व शनि मकर में हैं। गुरु कुंभ व शुक्र धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का अपनी राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे।

मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल:

1. मेष राशिफल: आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। संतान में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: राशि स्वामी शुक्र इस समय धनु राशि में है। चन्द्रमा वृष में शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल: चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का सप्तम गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: चन्द्रमा का एकादश व गुरु का अष्टम गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: जॉब में सूर्य मंगल चतुर्थ व शुक्र के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: धार्मिक यात्रा से से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल: आईटी व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: आज सूर्य व मंगल इसी राशि में है। उदर विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल: आज गुरु का तृतीय व शनि का द्वितीय व सूर्य का द्वादश  गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि इस राशि में व गुरु द्वितीय हैं। कर्क का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: चन्द्रमा कर्क व शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। गुरु का कुंबब गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का कर्क गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर