Horoscope Today, 28 September 2021: मंगलवार का राशिफल, संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे मेष राशि के जातक

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 September 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार का राशि भविष्य। मंगलवार को क्या रहेंगी ग्रह स्थिति और उनसे संबंधित इशारे?

28 सितंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 28th September 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
28 सितंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा के गोचर से मेष व मकर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
  • कन्या व कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ प्राप्ति होगी।
  • मिथुन व कर्क राशि के जातक राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28th September 2021: आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। चन्द्रमा 07:15 am के बाद मिथुन राशि में आ जाएंगे। सूर्य कन्या में हैं। शुक्र अपनी राशि तुला में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व मकर राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। कन्या व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के जातक राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु का दशम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

शुक्र व मंगल व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

07:15 am के बाद चन्द्र का मिथुन व सूर्य का कन्या गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

07:15 am के बाद राशि स्वामी चन्द्रमा इस राशि से द्वादश है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में बुध व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में सूर्य के कन्या व 07:15 am के बाद चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

जॉब में प्रोमोशन की सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म में संलग्नता से लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 

शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

07:15 am के बाद चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  

07:15 am के बाद चन्द्र का सप्तम व सूर्य का कर्म भाव में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि व चन्द्रमा का 07:15 am के बाद गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। मीडिया व आईटी से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

07:15 am के बाद चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 

07:15 am के बाद कोई रुका कार्य बनेगा। चन्द्रमा का  चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर