Horoscope Today, 29 October 2021: कर्क व कुम्भ राशि के जातकों को होगा लाभ, यहां जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29th October 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानिए 29 अक्टूबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

29 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 29th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
29 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मकर व तुला के जातक बैंकिंग और मीडिया में रहेंगे सफल।
  • मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • कन्या व मकर राशि के लोग व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29th October 2021: आज सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र व चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। शनि प्रधान मकर राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज बुध कन्या राशि में है। आज कर्क व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में मकर व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर रियल स्टेट के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

आज व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का पँचम गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैगनी व हरा  रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में सूर्य के तुला व चन्द्रमा के इस राशि से द्वादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के  प्रति सतर्क रहें। पीला व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बुध इस राशि में शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश व गुरु का पँचम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व पीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-

चन्द्रमा इस राशि से दशम शुभ हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-  

आज चन्द्रमा का अष्टम तथा गुरु का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल-

चन्द्रमा के कर्क व गुरु शनि के इसी राशि में मार्गी होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

चन्द्रमा का कर्क गोचर व बुध का कन्या राशि में होना इस राशि के जातकों को शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा का पँचम गोचर जॉब में लाभ दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर